Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Feb-2023 प्यार और इकरार

प्यार तो करती हैं मगर इजहार से डरती हैं
लड़कियां ऐसे ही छुप छुप के प्यार करती हैं 
तड़पती हैं रात दिन और आहें भी भरती हैं 
होठों पे बस इनकार की ये जुबानें रखती हैं 

तिरछी नजरों से दिल पे भरपूर वार करती हैं 
जुल्फों तले काली घटाओं का संसार रखती हैं 
सजती है लबों पर मुस्कुराहटों की एक दुकान 
कत्ल करने के हाथ में हथियार हजार रखती हैं 

प्यार है तो इकरार करने में शर्म क्यों करते हो 
दिल ही दिल में तकरार का जुर्म क्यों करते हो 
खुदा की बनाई सबसे खूबसूरत चीज है इश्क 
बिना इसमें डूबे संसार सागर पार क्यों करते हो 

श्री हरि 
25.2.23 


   20
9 Comments

बहुत ही प्रेममय और खूबसूरत एहसास

Reply

Vishal Ramawat

28-Mar-2023 04:18 PM

nice

Reply

Alka jain

01-Mar-2023 06:45 PM

Nice 👍🏼

Reply